बालोद

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में कार्य करने वाले लोगों को हो रही परेशानी लॉक डाउन में निर्वहन भत्ता देने की मांग

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में कार्य करने वाले लोगों को हो रही परेशानी

लॉक डाउन में निर्वहन भत्ता देने की मांग

अनीश राजपूत

बालोद-पब्लिक ट्रांसपोर्ट के माध्यम से कार्य कर अपना जीवन यापन करने वाले कर्मचारियों ने लॉक डाउन के दौरान शासन से निर्वहन भत्ता की मांग कर रहे हैं कर्मचारियों का कहना है कि वे सब निजी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ड्राइवर कंडक्टर चेकर आदि का कार्य करते हैं पर अब कोरोना संक्रमण के कारण ट्रांसपोर्ट बंद है ऐसे में सरकार को उनकी ओर ध्यान देना चाहिए मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम उन्होंने एसडीएम को मांग पत्र सौंपा है।

बालोद में निजी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से कार्य करने वाले लोगों की संख्या लगभग 50 है ये सब अभी बेरोजगार हो गए हैं और जीवन यापन में दिक्कत हो रही है ऐसे में अब सरकार से वे मदद कि गुहार लगा रहे है कोरोना संक्रमण के कारण पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद है ऐसे में मालिक भी कुछ नहीं कर सकते ऐसे में सरकार को ही आगे आना चाहिए

वीओ – विभिन्न निजी बस कंपनियों में काम करने वाले इन लोगों ने बताया कि वे सरकार के साथ सदैव कदम मिलाकर चलते हैं चाहे चुनाव हो या फिर अन्य कोई कार्य ऐसे में जब हमारे ऊपर संकट की घड़ी है तो शासन प्रशासन को हमारी मदद करना चाहिए हम सब मुख्यमंत्री और कलेक्टर के माध्यम से निर्वहन भत्ता आदि की मांग कर रहे हैं।

Spread the love

Related Articles

Back to top button