कवर्धादुर्ग

 राजनांदगांव । मानव तस्करी कर 38 बच्चों को ले जा रहे 2 आरोपी को आरपीएफ पुलिस ने पकड़ा

  राजनांदगांव। जिले में मानव तस्करी का बड़ा मामला निकलकर सामने आया है जहां हावड़ा मुंबई मेल से 38 छोटे- छोटे बच्चों को लेकर हावड़ा से

मुंबई के नन्दूरबार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मानव तस्कर करने वाले 2 आरोपी को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर ही धर-दबौचा।

इस घटना की सूचना मिलते ही राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हड़कंप मच गया। वही सभी बच्चों को रेलवे स्टेशन में पुलिस और

RPF की मदद से उतारा गया। मिली जानकारी अनुसार, पश्चिम बंगाल से दो युवकों के द्वारा 38 बच्चों को मुंबई ले जाया जा रहा था।

इन सभी बच्चों को पश्चिम बंगाल से महानगर में काम करने के लिए ले जाया जा रहा था। सभी बच्चे 6 वर्ष से 13 वर्ष के उम्र के है । बच्चों को राजनांदगांव स्टेशन में उतारा गया है. मामले की राजनांदगांव पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है.

Spread the love

Related Articles

Back to top button