,धरमपुरा घटना को लेकर दिये सख्त कार्यवाही के निर्देश कवर्धा-वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने 05 जनवरी 2021 को अचानक कवर्धा पहुंचकर ग्राम धरमपुरा जैतखाम में अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने कवर्धा कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया : ग्राम धरमपुरा में सतनामी समाज के आस्था के प्रतीक जैतखाम को अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा सोमवार मध्यरात्रि को जलाने का प्रयास किया था जिसे लेकर मंत्री जी आज अचानक कवर्धा विश्राम गृह पहुंचकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया तथा कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा को अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ शीघ्र कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होनें दो टूक शब्दों में कहा कि घटना के आरोपी जो भी हो, बख्शे नही जाये। विदित हो कि ग्राम धरमपुरा में जैतखाम जलाने की घटना को लेकर कल ही गुरू बालदास जी से चर्चा कर जल्द ही अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने को लेकर चर्चा हुई थी। इस बैठक में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष जमील खान, कांग्रेस महामंत्री कलीम खान, समाज सेवी विरेन्द्र जांगडे, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष आकाश केशरवानी तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी उपस्थित थे।