कवर्धा

कबीरधाम जिले के किसानों के विभिन्न समस्याओं के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा पांडातराई मोहगांव द्वारा मंत्री अकबर को ज्ञापन

कबीरधाम जिले के किसानों के विभिन्न समस्याओं के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा पांडातराई मोहगांव द्वारा मंत्री अकबर को ज्ञापन

कवर्धा,,भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पांडातराई मोंहगांव के द्बारा क्षेत्र 4से5 माह से विघुत ट्रांसफार्मर फेल हो जाने के कारण किसानो परेशान है और वितरण केंद्र पांडातराई में 30 से 35 टा्सफार्मर फेल होने पर भी शासन प्रशासन मौनी बाबा बनकर बैठे हुए है गन्ना कृषक को अभी तक नगदी का भुगतान नहीं हुआ है एवं सभी किसानों को रियायती दर पर दो साल का शक्कर भी प्रदान नहीं हुआ है छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में 459 किसानों का कर्ज माफी होने के बाद अब उसी का कर्जा वसूली किया का रहा है एवं बचत खाता में होल्ड लगा दिया गया है इस कारण से कबीरधाम जिले किसानों को बहुत परेशानी हो रही है
एक तरफ क्षेत्र में बोर खनन की अनुमति तो प्रदान किया गया है परन्तु किसानों को स्थायी विद्युत कनेक्शन नहीं मिल रहा है
घोषणा पत्र में 2500 रू बेरोजगारी भत्ता देने का वादा मुख्यमंत्री ने किया था आज बेरोजगार भाई बहन आत्मदाह करने पर मजबुर हो गया है
इन सब मागो के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा पांडातराई मोहगांव के द्वारा मंत्री मोहम्मद अकबर और पडरिया के विधायक ममता चंद्राकर को ज्ञापन सौंपा
और इसमें उचित कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
जिसमे मुख्य रूप से पांडातराई मोहगांव के मंडल अध्यक्ष श्री तुकेश चंद्रवंशी , रामविलास चंद्रवंशी ,अरविन्द वर्मा ,अमित चंद्रवंशी उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button