प्रवेश उत्सव पर शिक्षक विजय चन्देल ने एक छात्रा को लिया गोद कवर्धा ःःपंडरिया- संकुल दुल्लापुर विकास खण्ड पंडरिया के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उदका में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।सरपंच प्रतिनिधि परषोत्तम धुर्वे व शाला विकास समिति उपाध्यक्ष परस साहू ने सरस्वती माता के छाया चित्र पर
श्रीफल व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नवप्रवेशी बच्चो के माथे पर गुलाल लगाकर उन्हें मीठा खिलाया व निः शुल्क पाठ्य पुस्तक के साथ दो सेट गणवेश भी दिए ।
इस अवसर पर नवाचारी शिक्षक विजय चन्देल ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा चयनित छात्रा कु किरण मरकाम जिसके पिता जी का स्वर्गवास हो चुका है मम्मी हमेशा बीमार रहती है को गोद लेकर बैग , 7 कॉपी ,पेन व पानी बाटल प्रदान कर पूरे वर्ष भर लगने वाले सम्पूर्ण खर्च को देने की बात कही जिसे जनप्रतिनिधियों व शिक्षको ने सराहा व बधाई दिए।चन्देल जी ने
नवप्रवेशी सभी बच्चो को पेन भी दिये । इस अवसर पर परषोत्तम धुर्वे ,परस साहू ,सचिव गणेश दिवाकर, पंच कृष्ण कुमार मरकाम,पंच पंचराम,शाला विकास समिति सदस्य जगन्नाथ मरकाम,राजकुमार धुर्वे,नेमसिंग , सविता ,द्रोपती ,प्रधानपाठक विजय पांडेय , विजय चन्देल हिमांशु वैष्णव,सीताराम साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।