: : चमकी बुखार : 1 बच्चे की मौत, 2 बच्चों को इलाज के बाद किया डिस्चार्ज, एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम के मिले लक्षण
जगदलपुर। बिहार में 146 बच्चों की मौत के बाद बस्तर में चमकी बुखार के दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल है। जहां तीन बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां दो बच्चे इलाज के बाद ठीक है लेकिन 1 बच्चे की मौत हो चुकी है। जांच के दौरान जापानी के आलावा एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम के भी लक्षण मिले। दरअसल बस्तर के चोलनारगांव से मासूम भूवाने नाग 4 साल को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था जांच रिपोर्ट में जेइ के आलावा एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम के लक्षण मिले हैं और अन्य दो बच्चे कुमार मंडावी सात वर्ष, ईतियासा तीन वर्ष हैं जो किलेपाल और परपा से आए थे इन दोनों की सेहत में तेजी से सुधार हुआ और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पहले बस्तर में सिर्फ जापानी इंसेफलाइटिस के मरीज मिलते थे पर अब पहली बार यहां एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (चमकी ) के मरीज मिल रहे है। आपको बता दें कि दिल्ली दौरे में जाने से पहले स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव ने हालात न बिगड़े इसलिए सावधानी बरतने अधिकारियों को नजर रखने की सलाह दी है जिसके बाद चमकी बुखार को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी किया गया है।



