चचेड़ी पंचायत से बड़ी खबर**

 सरपंच पति पर गंभीर आरोप!**

मशीन बेचने के बाद NOC के लिए मांगे ₹1 लाख?**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

 कवर्धा,, चचेड़ी पंचायत से बड़ी खबर सामने आई है। ग्राम पंचायत चचेड़ी में संचालित गुड़ फैक्ट्री की मशीनों को लेकर सरपंच पति पर मशीन मालिक द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

मशीन मालिक के आरोप के मुताबिक, फैक्ट्री में लगी मशीनों को बेचने के बाद जब मशीनों को बाहर ले जाने के लिए पंचायत से NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) मांगा गया, तो कथित तौर पर ₹1 लाख की मांग की गई।

आरोप है कि NOC के लिए पैसे मांगते हुए कहा गया—“पहले ₹1 लाख दो, तभी NOC देंगे।” मशीन मालिक का यह भी दावा है कि पैसे नहीं देने पर कथित रूप से यह कहा गया कि “जिसको बोलना है बोल दो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

 सबसे बड़ा सवाल

 अगर मशीनें बेची गईं, तो मशीन बेचने का अधिकार किसके पास था?

 NOC पंचायत स्तर से जारी होनी थी तो NOC के बदले ₹1 लाख मांगने की बात कितनी सही है?

 क्या इस पूरे मामले में पंचायत की प्रक्रिया और दस्तावेजों की जांच हुई है?

 आरोप गंभीर, जांच जरूरी

मामला सिर्फ मशीनों तक सीमित नहीं है। इससे पंचायत की कार्यप्रणाली और कथित लेन-देन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि मशीन मालिक द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है, इसलिए आरोप सही हैं या गलत—यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

अब जरूरत है कि संबंधित अधिकारी मशीनों की बिक्री, स्वामित्व, NOC प्रक्रिया, पंचायत के अभिलेख और कथित ₹1 लाख की मांग की निष्पक्ष जांच करें।

 कबीर क्रांति का बड़ा सवाल

क्या NOC सरकारी प्रक्रिया है या किसी की निजी कमाई का जरिया?

अब निगाहें प्रशासन की जांच पर टिकी हैं।

अगर आरोप निराधार हैं तो स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

संपादक — डी.एन. योगी

Spread the love

You missed