कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़   देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट  VSK ऐप बना शिक्षकों के लिए सिरदर्द! ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में सर्वर फेल, शिक्षकों में वेतन रोकने का डर  कवर्धा | 16 जून 2026 नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही प्रदेशभर के शिक्षकों को VSK (विद्या समीक्षा केंद्र) ऐप के जरिए ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने का आदेश दिया गया है, लेकिन पहले ही दिन तकनीकी खामियों ने शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला कबीरधाम के जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा निर्देश दिया गया है कि सभी शिक्षक अपनी उपस्थिति और अवकाश आवेदन ऑनलाइन दर्ज करें, अन्यथा वेतन रोकने जैसी कार्रवाई हो सकती है। लेकिन हकीकत यह रही कि सुबह से ही VSK ऐप का सर्वर ठप रहा। प्रदेश के कई जिलों सहित कबीरधाम में भी अधिकांश शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कर सके। इससे शिक्षकों में भारी चिंता और नाराजगी देखी गई।  वनांचल और नेटवर्क प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर जहां नेटवर्क की समस्या पहले से बनी रहती है, वहां शिक्षकों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना किसी चुनौती से कम नहीं। फेडरेशन का बड़ा सवाल “जब तकनीकी खराबी सरकार और सिस्टम की है, तो उसकी सजा शिक्षकों को क्यों?” फेडरेशन के पदाधिकारियों ने शासन से मांग की है कि ऑनलाइन उपस्थिति के आदेश पर पुनर्विचार किया जाए और पहले की तरह ऑफलाइन व्यवस्था को मान्यता दी जाए।  संयुक्त बयान जारी करने वालों में जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण शर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष केशलाल साहू, ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र चंद्रवंशी, नवीन ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।  शिक्षकों का कहना है — तकनीकी खामियों के कारण वेतन रोकना अन्याय होगा। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ 

 देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

 VSK ऐप बना शिक्षकों के लिए सिरदर्द!

ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में सर्वर फेल, शिक्षकों में वेतन रोकने का डर

 कवर्धा | 16 जून 2026

नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही प्रदेशभर के शिक्षकों को VSK (विद्या समीक्षा केंद्र) ऐप के जरिए ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने का आदेश दिया गया है, लेकिन पहले ही दिन तकनीकी खामियों ने शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला कबीरधाम के जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा निर्देश दिया गया है कि सभी शिक्षक अपनी उपस्थिति और अवकाश आवेदन ऑनलाइन दर्ज करें, अन्यथा वेतन रोकने जैसी कार्रवाई हो सकती है।

लेकिन हकीकत यह रही कि सुबह से ही VSK ऐप का सर्वर ठप रहा।

प्रदेश के कई जिलों सहित कबीरधाम में भी अधिकांश शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कर सके। इससे शिक्षकों में भारी चिंता और नाराजगी देखी गई।

 वनांचल और नेटवर्क प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर

जहां नेटवर्क की समस्या पहले से बनी रहती है, वहां शिक्षकों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना किसी चुनौती से कम नहीं।

फेडरेशन का बड़ा सवाल

“जब तकनीकी खराबी सरकार और सिस्टम की है, तो उसकी सजा शिक्षकों को क्यों?”

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने शासन से मांग की है कि ऑनलाइन उपस्थिति के आदेश पर पुनर्विचार किया जाए और पहले की तरह ऑफलाइन व्यवस्था को मान्यता दी जाए।

 संयुक्त बयान जारी करने वालों में जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण शर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष केशलाल साहू, ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र चंद्रवंशी, नवीन ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

 शिक्षकों का कहना है — तकनीकी खामियों के कारण वेतन रोकना अन्याय होगा।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Back to top button