रायपुर

 निराशा और हताशा का दस्तावेज भाजपा कार्यसमिति का प्रस्ताव,  अनर्गल झूठे आधारहीन आरोपों का सहारा ले रही भाजपा – कांग्रेस

 निराशा और हताशा का दस्तावेज भाजपा कार्यसमिति का प्रस्ताव,  अनर्गल झूठे आधारहीन आरोपों का सहारा ले रही भाजपा – कांग्रेस

 रायपुर। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा कार्यसमिति का प्रस्ताव निराशा और हताशा का दस्तावेज है। भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह विधानसभा चुनाव की हार से  अनर्गल झूठे आधारहीन आरोपों का सहारा लिया है। भाजपा ने स्वीकार कर लिया है कि वह निराशा की गर्त में डूब गयी है, इसी के चलते अर्नगल आरोपों का सहारा ले रही है। भाजपा और भाजपा की बी-टीम द्वारा कांग्रेस सरकार पर एक ही दिन किये गये हमलों पर पलटवार करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भूपेश बघेल सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रगति पथ पर लगातार अग्रसर होना इन दोनों को रास नहीं आ रहा है। इनके षड़यंत्रों को जनता जान भी रही है, समझ भी रही है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button