विनम्र अपील

आदरणीय महोदय,
जय जगन्नाथ,
कवर्धा जैसाकि आपको विदित ही है कि विगत 2 से 4 मई 2019 के मध्य पुरी उड़ीसा के समुद्री तट में फनी साइक्लोन का भयंकर तूफान आया था जिसके प्रचण्ड वेग के प्रभाव से तटवर्तीय क्षेत्र को भारी नुकसान हुआ।
चूंकि श्रीगोवर्धन मठ समुद्र से मात्र लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होने तथा सीधे फनी साइक्लोन के मार्ग में पड़ने के कारण मठ परिसर एवम विशेषकर गौशाला में गंभीर क्षति हुई है। प्रारम्भिक स्तर पर 50,00,000-00₹ (पचास लाख) से अधिक की क्षति का आंकलन किया गया है। जिसकी भरपाई आप महानुभावों की उदारता एवम सहृदयतापूर्ण सहयोग से ही सम्भव है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस प्राकृतिक आपदा से हुई अपार क्षति की त्वरित भरपाई हेतु श्रीगोवर्धनमठ के निम्नलिखित खाते में आर्थिक सहायता राशि हस्तांतरित करने एवम अपने प्रियजनों को भी प्रेरित करने का कष्ट करें।
खातेदार का नाम-
*पूर्वामनाय जगद्गुरु शंकराचार्य धार्मिक एवम पुण्यार्थ न्यास*
खाता क्रमांक- *8080811077920*
IFSC code- *YESB0CMSN0L*
यदि आप सहयोगराशि नगद अथवा धनादेश के माध्यम से देना चाहते हैं तो उसे कृपया धर्मसंघ, पीठपरिषद आदित्यवाहिनी एवम आनंदवाहिनी की स्थानीय इकाई को प्रदान कर रसीद प्राप्त कर लें। संस्था के द्वारा संकलित राशि मठ के उक्त खाते में एकसाथ हस्तांतरित कर आपको इसकी सूचना दी जायेगी।
भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु आपका सर्वविध उत्कर्ष करें, ऐसी भावना है।
आपके मुक्तहस्त सहयोग की अपेक्षा के साथ-
*(अवधेशनन्दन श्रीवास्तव)*
*महामंत्री आदित्यवाहिनी*
*छत्तीसगढ़


