रक्तदान को महादान है क्योंकि रक्तदान करके एक व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति की जान बचाते है,जिसे वह जानता तक नही है : वाल्मिकी वर्मा

कवर्धा :- भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा कवर्धा के पीजी महाविद्यालय कवर्धा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। NSUI द्वारा रक्तदान करने के संदेश को छात्र छात्रों के माध्यम से सर्व धर्म,समाज मे जागरूकता लाने व जरूरत मंद लोगों को समय मे रक्त मिले सके।लोगो को इधर-उधर भटकना न पड़े इसी उद्देश्य को लेकर यह आयोजन किया गया। NSUI के विधानसभा अध्यक्ष वाल्मिकी वर्मा ने बताया कि रक्तदान को महादान है क्योंकि की रक्तदान करके एक व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति की जान बचाते है,जिसे वह जानता तक नही है।अपनी शरीर का रक्त किसी और के लिये दान कर देना सबसे बड़ा दान माना गया है।यह व्यक्ति के शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।रक्तदान करने के अनेक फायदे है।यह एक अच्छा अवसर भी है किसी दूसरे के रंगो में बहने का,व्यक्ति के मन मे ब्लड डोनेशन से जुड़े कई भ्रम भी होते है,इस वजह से लोग रक्त दान नही करते है,इस कारण समय पर लोगों को ब्लड नही मिलने से कभी कभी मरीज की मृत्यु भी हो जाती है।समस्त रक्तदाता को प्रेमभरा आभार आप सब दीर्घायु हो,सब सुखी रहे,सब निरोग रहे,ऐसी कामना आप सबके लिए इश्वर से करते है।

युवा कांग्रेस के अश्वनी वर्मा ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान से प्राप्त रक्त ही सबसे सुरक्षित होता है,प्रेग्नेंशी माताओ एवम अन्य गम्भीर रूप से बीमार जैसे है,दिल की बीमारी,केंसर, विटामिन की कमी,कुपोषण ग्रसित बच्चों को रक्त देकर उनके जीवन का उपहार दिया जा सकता है,हमारे द्वारा किया रक्तदान कई जीवन को बचाता है,इस बात का अहसास हमें तब होता है।जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहता है,उस वक्त हम नींद से जागते है,और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम में लगे रहते है।आज हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक है,जो अपने लिए ही नही बल्कि दूसरे की भलाई के लिए भी सोचते है।इस लिए सभी युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आने की जरुरत है। इस अवसर पर वाल्मिकी वर्मा के जन्मदिन पर केक काटकर मिठाई बाटकर सबने शुभकामनाएं दी गई .

Spread the love

You missed