तहसीलदार ने वन विभाग को समस्या की विकरालता से कराया अवगत ,जल्द समाधान का दिया आश्वासन
पंडरिया : भीषण गर्मी ने इन्सान ही नहीं जानवरों व पक्षियों को भी व्याकुल कर दिया है . पानी के लिए तरस रहे पशु पक्षी नगर में डेरा कर अपनी प्यास बुझाने मशक्कत कर रहे है . इतना ही नहीं 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान ने ऐसी दुर्दशा कर दी है कि जानवर भी पागलपन के शिकार हो रहे है ऐसा ही मामला नगर पंचायत पंडरिया में घटित हो रहा है जहाँ पागल हो गए बन्दरो द्वारा पंडरिया नगर में दहशत को मौहोल बनाते हुए गया है एक दर्जन लोगों को गम्भीर रूप में घायल कर दिया गया है बंदरो के इस आक्रामक रुखा से नगर के बच्चे,बूढ़े,महिलाओ सहित सभी में भय व्याप्त हो गया . इस विषय को लेकर पंडरिया तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया एव उन दोनों पागल बंदरो को सुरक्षित पकड़ कर उचित स्थान पर छोड़ने का निवेदन किया गया. इस आवेदन के प्राप्त होते ही अधिकारी ने फोन से वनविभाग से संपर्क किया व स्थिति की विकरालता से अवगत कराया एवं जल्द से जल्द समाधान की बात कही है
इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बंदरो के आतंक से भयभीत होकर नागरिको ने इससे सुरक्षा प्रदान करने की मांग करने वालो में प्रमुख रूप से शिव गयकवार्ड गडेश गुप्ता , नेमि बंगानी ,नितिन जैन ,एव वरिष्ट अधिवक्ता नवल किशोर उपस्थिति थे .






