कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक ली कवर्धा, कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने ग्रामीण अंचलों में जानवरों के पीने के पानी की व्यवस्था शीघ्र करने के लिए कहा है। यह व्यवस्था तीन दिवस के भीतर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। बोर से पानी खींचे जाने की शिकायत पर कलेक्टर ने तीनों राजस्व एसडीएम एवं जनपद पंचायत के चारों सीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि लोग गर्मी के दिनों में पर्सनल बोर से पानी खिंचा जा रहा है। उस पर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये, ताकि लोगों को समय पर पानी उपलब्ध हो सके। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने आज वन विभाग के अधिकारियों से तेंदूपत्ता संग्रहण के संबंध में आवश्यक जानकारी लेते हुए कहा कि तेंदूपत्ता के गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें तथा दूसरे राज्यों से तेंदूपत्ता न आने पाये, इस पर विशेष ध्यान दें। तेंदूपत्ता संग्राहकों से सतत् संपर्क में भी रहें, साथ ही हितग्राही को समय सीमा पर राशि भुगतान सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में जल आपूर्ति की भी समीक्षा की तथा पांच वार्डो में एक-एक प्याऊ घर खोलने के निर्देश दिये। साथ ही जनपद पंचायतों में भी प्याऊ घर खोलने के निर्देश दिये। उन्होंने जंगल में जानवरों को पीने की पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये
। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने भोरमदेव शक्कर कारखाना के व्यवस्था के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को कार्यालयों में बायोमेट्रिक डिवाइस सिस्टम लगाने के निर्देश दिये है। कलेक्टर ने राजस्व विभाग के शिकायतों एवं आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये, ताकि लोगों को नामांतरण, बटवारा तथा सीमांकन कराने में कठिनाई उत्पन्न नहीं हो। उन्होंने इस संबंध में भुंईया सॉफ्टवेयर में आ रही कठिनाईयों को दुरूस्थ करने के भी निर्देश दिये। साथ ही 30 मई तक सीमांकन पूर्ण करने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायतों में शासकीय भूमि पर
हो रहे अतिक्रमण को मुक्त करने के निर्देश दिये। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए विस्तार से जानकारी ली और जेनेरिक दवाईयों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान के निर्देश दिये। आगामी 16 मई को स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक लेने की बात कहीं। उन्होंने शिक्षा विभाग को पाठ्यक्रम वितरण की जानकारी लेते हुए कहा कि जिन स्कूलों में पाठ्यपुस्तक वितरण नहीं हुआ है, वहां शीघ्र वितरण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। उन्होंने मई महीने का पेंशन हितग्राही के 10 जून तक तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कलेक्टर क्रान्फ्रेस के संबंध में आवश्यक जानकारी दी तथा 20 मई तक जानकारी प्राथमिकता के आधार पर सामान्य जानकारी से अवगत कराने के भी निर्देश दिये।
कलेक्टर ने जनदर्शन से प्राप्त शिकायतों, आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने नदियों के किनारे पेड़ लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले की पहचान मुनगा का पौधा लगाने एक माह अभियान चलाने की बात कहीं, इस संबंध में उन्होंने प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रों में 10-10 मुनगा के पौधे, स्कूलों में 20-20 तथा सहायिका एवं कार्यकर्ता को दो-दो पौधे लगाने के निर्देश दिये। साथ ही कुपोषित बच्चों को भी पौधे वितरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने मीड-डे-मील में प्रत्येक बुधवार को बच्चों को अण्डा प्रदान करने के निर्देश दिये है। इसे मीनू में सम्मिलित करने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी विभागों की विभागवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री कुंदन कुमार, अपर कलेक्टर श्री जे.के.ध्रुव, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, जनपद पंचायत के सीईओ, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण