कवर्धा, 22 अगस्त 2019। कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यार्थी जो निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम में 26 अगस्त सोमवार को सबेरे 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मेंसर्स सुखकिशान बायो प्लाॅटेक प्राइवेट लिमिटेड न्यू बस स्टैण्ड तिफरा बिलासपुर द्वारा पद सेल्स आफिसर के 27 पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योगयता 12वीं उत्तीर्ण, वेतन 7500-16700 रूपयेप्रतिमाह, आयुसीमा 20 से 32 वर्ष, कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य) पर भर्ती किया जाना है। जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। पद, संस्था, कार्य व अन्य जानकारी हेतु श्री प्रदीप कुमार पटेल मैनेजर एचआर के मोबाइल नंबर 74704-23599 90245-20275 से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यार्थी को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटो एवं अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ कार्यालयीन समय प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम में उपस्थित हो सकते है। Spread the love Post navigation सभी जिला प्रमुख गुरूवार को भ्रमण दिवस के रूप में आरक्षित रखें-कलेक्टर ।। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन ।।