जिले के किसान भटक रहे –मंत्री विधायक निष्क्रिय — वहीं दूसरी ओर केंद्रीय कृषि कानून के नाम पर सर्फ राजनीति कर रहे हैं कांग्रेसी—– कैलाश चंद्रवंशी

जिले के किसान भटक रहे –मंत्री विधायक निष्क्रिय — वहीं दूसरी ओर केंद्रीय कृषि कानून के नाम पर सर्फ राजनीति कर रहे हैं कांग्रेसी—– कैलाश चंद्रवंशी
कवर्धा,, कबीर क्रांति,,किसानों का दुर्भाग्य है कि अपने अधिकार के लिए भी किसानों को संघर्ष करना पड़ रहा है पिछले वर्ष जहां टोकन कटने के बाद किसान अपनी धान को सोसाइटी में ले गए थे खरीदी केंद्रों को बंद कर सरकार आंकड़े प्रस्तुत कर रहे थे महीनों महीनों तक धान सोसाइटी केंद्रों के सामने पड़ा रहा , किसानों ने चक्का जाम धरना प्रदर्शन किया तब कहीं जाकर सरकार के द्वारा धान खरीदने की मंजूरी दी गई उसके उपरांत भी जिले के 500 से अधिक कृषको के ऊपर थानों में मामला दर्ज किया गया था
अभी वर्तमान में धान खरीदी केंद्रों में किसानों से 50 से 70% तक बारदाने की मांग की जा रही है और बदले में किसानों को प्रति बारदाना ₹12 की दर से राइस मिलरो के माध्यम से भुगतान कराने की बात कही जा रही है जबकि वर्तमान में बारदाने की कीमत 25 से ₹30 है
गन्ना भुगतान के लिए किसानों को 8 महीने का इंतजार करना पड़ा धरना प्रदर्शन और किसानों की संघर्ष के कारण अंततः 8 से 10 माह में गन्ना का भुगतान हो पाया
वहीं दूसरी ओर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया के द्वारा वर्ष 2018-19 और 2019-20 में रिकवरी से हुए अतिरिक्त आय लाभांश को आज दिनांक तक किसानों को वितरित नहीं किया गया है जबकि गन्ना पेराई में 9:5% प्रतिशत से अतिरिक्त रिकवरी होने पर कृषको को लाभांश राशि वितरित करना है
वर्ष 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के द्वारा चना की प्रोत्साहन राशि के नाम से राशि जारी की गई थी जिसे 1 वर्ष उपरांत भी किसानों को आवंटित नहीं किया गया था
विगत वर्ष की चना छतिपूर्ति की राशि भी किसानों को आज तक प्राप्त नहीं हुई है वनांचल कुकदुर क्षेत्र के कृषको की सूची भी आज तक जारी नही हुई है और जिले के 50% से अधिक किसानों का नाम चना छतिपूर्ति सूची से ही गायब है
कैलाश चंद्रवंशी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा कबीरधाम



