भोरमदेव थाना में कोटवारों का किया गया सम्मानl

कवर्धा। कबीर क्रांति ःः पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशन में एक अनूठी पहल करते हुए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत लोकसभा चुनाव को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने हेतु थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवारों को थाना बुलाकर थाना प्रभारी भोरमदेव उप निरीक्षक राजेश कुमार राठौर एवं समस्त स्टाफ द्वारा कोटवार का उत्साहवर्धन करने हेतु परंपरागत रूप से पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा गर्मियों को ध्यान में रखते हुए गमछा एवं टोपी प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं उनके साथ बैठकर क्षेत्र में होने वाले अपराध की रोकथाम एवं अपराधिक गतिविधि हेतु सूचना प्रदान करने ग्रामीण बच्चों को शासकीय नौकरी हेतु निशुल्क कोचिंग एवं तैयारी
कराने बेरोजगार युवक-युवतियों को निशुल्क ड्राइविंग सिखाने एवं लाइसेंस बनवाने हेतु थाना भोरमदेव जिला पुलिस कबीरधाम के पहल की जानकारी दी गई साथ ही ग्राम कोटवारों को थाना भोरमदेव जिला पुलिस कबीरधाम की ओर से सम्मानित किए जाने पर सभी कोटवार द्वारा खुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं भविष्य में बेहतर तालमेल के साथ उत्कृष्ट कार्य करने संकल्प लिया गया एवं जिला पुलिस बल के द्वारा
बेहतरीन पुलिसिंग करने का आश्वासन दिया गया एवं उपस्थित सभी कोटवार एवं ग्रामवासियों को स्वल्पाहार कराया गयाl आयोजन में थाना भोरमदेव उप निरीक्षक राजेश कुमार राठौर एवं भोरमदेव थाने के समस्त स्टाफ तथा ग्राम कोटवार एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे l
इस सफल आयोजन के लिए पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा थाना भोरमदेव प्रभारी एवं स्टाफ को बधाई दिया गया l




