Uncategorized

वनांचल ग्राम कुकरा पानी में तरेगांव जंगल थाना पुलिस ने किया ग्राम रक्षा समिति का गठन!

40 ग्राम वासिय महिला पुरुष को बनाया ग्राम रक्षा समिति का सदस्य
कवर्धा  कबीर क्रांति      ःः  पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ लाल उमेश सिंह के कुशल निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक अजीत ओगरे के मार्गदर्शन में दिनांक 12-05-2019 को थाना तरेगांव जंगल प्रभारी उपनिरीक्षक आनंद शुक्ला के द्वारा ग्राम कुकरा पानी में ग्राम रक्षा समिति कार्यक्रम का आयोजन ग्राम के एक बरगद के वृक्ष के नीचे बैठा कर किया गया जिसमें ग्रामीणों के साथ

बातचीत के माध्यम से समाज में हो रहे अपराध को ध्यान में रखते हुए चोरी ठगी लूट के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया एवं ग्राम रक्षा समिति से जुड़ने के फायदे ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक बताया गया तथा उपस्थिति स्कूली बच्चों को काफी पेन वितरण कर गांव वालों को पुलिस का सहायता करने एवं किसी प्रकार के आपराधिक तत्वों की तत्काल जानकारी देने कहा गया ताकी समय रहते किसी बड़े घटना या दुर्घटना को टाला जा सके l तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराने कहां गया साथ ही उपस्थित

ग्रामवासियों के द्वारा ग्राम रक्षा समिति का सदस्य बनाए जाने पर पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं थाना प्रभारी तरेगांव जंगल को बधाई दी गई और धन्यवाद ज्ञापित किया गया
इस अवसर पर थाना प्रभारी तरेगांव जंगल उप निरीक्षक आनंद शुक्ला एवं थाना स्टाफ ग्राम कुकरा पानी के ग्राम सरपंच एवं अधिक संख्या में ग्राम वासी महिला तथा पुरुष एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहेl

Spread the love

Related Articles

Back to top button