Uncategorized

 कवर्धा नगर पालिका   के अध्यक्ष ऋषि शर्मा बने। वहीं पिपरिया नगर पंचायत में महेन्द्र कुम्भकार, बोड़ला नगर पंचायत-सावित्री साहू, पंडरिया नगर पंचायत-जोगी कांग्रेस के राजीन गायकवाड़, पांडातराई नगर पंचायत-फिरोज खान व स.लोहारा नगर पंचायत में उषा श्रीवास अध्यक्ष के लिए निर्वाचित हुईं।

कवर्धा जिले के नगरीय निकायों के अध्यक्ष का चुनाव सोमवार को संपन्न हो गया। साथ ही नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने शपथ भी ले ली। सुबह 10 बजे से 2 बजे के बीच ये प्रक्रिया संपन्न हो गई। नगर पालिकाव सभी नगर पंचायतों  में पार्षदों को शपथ ग्रहण भी कराया गया।

ये बने उपाध्यक्ष
कवर्धा नगर पालिका में जमील खान उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। पिपरिया में षत्रुहन साहू, स.लोहारा में आभा श्रीवास्तव, पांडातराई में संतोष गेण्डेऊ, पंडरिया में विषाल शर्मा, बोड़ला में संतोष अवस्थी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
 मंत्री मो अकबर नेे कहा जो समस्या आपसे नहीं सुलझेगी, मैं हल करूंगा :
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे कवर्धा विधायक एंव कैबिनेट मंत्री मो. अकबर ने भी अपने उद्बोधन में कहां कि जिन समस्याओं का निदान आप लोगों से नहीं हो पाएगा उस समस्या का निराकरण मेरे द्वारा किया जाएगा।

नगर पालिका कवर्धा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ऋषि शर्मा नें कहा

कि यह जीत जनता की जीत है। मै विश्वाास दिलाता हूँ कि नगर में बनी समस्याओं को दूर करने भरसक प्रयास करूंगा। इसके साथ ही नगर विकास को लेकर कार्य योजना तैयार कर उसे मूर्त रूप देने कांग्रेस पार्षदो की पूरी टीम भी काम करेगी

 

 

Spread the love

Related Articles

Back to top button