*नगर पालिका का दर्जा मिले* पंडरिया को जिले के दबंग मंत्री मो अकबर एवम प्रदेश के मुखिया भूपेश सरकार से मांग, कवर्धा,,डी एन योगी कवर्धा,,उल्लेखनीय हैं की पंडरिया नगर पंचायत निर्माण के समय पूर्व विधायक बैजनाथ चंद्राकर के अथक प्रयास से पंडरिया को नगर पालिका, का दर्जा मिला हुआ था बाद में इसे नगर पंचायत कर दिया गया नगर पालिका पंडरिया में प्रथम अध्यक्ष श्री सुरेश जायसवाल सीएमओ श्री अनिल कुमार शर्मा के अगुवाई में सराहनीय कार्य संपादित किया गया बाद में नगर पंचायत के दर्जा मिलने पर ग्राम पंचायत से भी बद्तर, नरक पंचायत बन गया हैं! 15वर्षो से पूर्व सरकार ने भी कोई सुध नहीं लिया नगर वासी शोषित होते रहे! अब चुकी कबीरधाम जिले का सबसे बड़ा शहर पंडरिया रूप ले रहा हैं ! लगातार नगर की जनसंख्या में वृद्धि, नगर की सीमा में विस्तार हो रहा हैं ! नगर पंचायत से जुड़े मैनपुरा देवपुरा तेंदूवाडीह , मोतीनपुर अलीपुर रौहा, कुबा, लडं।गपुर, पाढ़ी, आदि गांवों शामिल करके नगर पालिका का दर्जा दिया जाये! भले पंडरिया शासन के दृष्टि से जिला ना बनने योग्य ना हो परंतु नगर पालिका बनने पूर्ण रूप से परिपूर्ण हैं! उपेक्षाओं के दंश, राजनीतिक अभिशाप से मुक्ति के लिए पंडरिया नगर की 23000हजार नगर वासी गण भूपेश कका,, जिले के मंत्री भैय्या अकबर अऊ यथा नाम मयारूक बहिनी विधायक चंद्राकर ,, के तरफ ममता भरी निगाहों से देख रहा हैं! नेतृत्व विहीन पंडरिया नगर अपने मुखिया के स्वागत में विगत एक पखवाड़े से पलक पांवड़े बिछा कर बैठी हुई हैं! स्थानीय प्रशासन एवम कांग्रेस जन विधायक के अगुवाई में एक सप्ताह से जोरदार तयारी करके पंडरिया में रात्रि विश्राम एवम रोड शो को धमाकेदार बनाने का जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं! हरे कृष्णा ✍️ Spread the love Post navigation मुख्यमंत्री का प्रदेश व्यापी भेंट-मुलाकत अभियान मुख्यमंत्री श्री बघेल माता चंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की