देशरायपुर

पानी की टंकी में लगी भीषण आग….8 फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

कोरबा 4 मई 2019। कोबरा में आज एक निर्माणाधीन पानी की टंकी में भीषण आग लग गयी। आग की लपटों का आलम ये था कि करीब 2 से 3 किलोमीटर दूर से ही ऊंची आग की लपटें दिखाई देने लगी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक टंकी के निर्माण में बांस की बल्लियां लगायी गयी थी, आग उसी में लगी, जिसके बाद वो भयानक रूप से लेती चली गयी। घटना नगर निगम के दर्री स्थित साडा कॉलोनी की है। जानकारी के मुताबि नगर निगम की पानी टंकी का काम चल रहा थ टंकी के ऊपरी हिस्से में आग लग गई और देखते ही देखते आग भीषण रूप ले लिया। 8 दमकल की टीम आग बुझाने में लगी है पुलिस मौके पर मौजूद है, हालांकि कहा जा रहा है कि कुछ देर में आग पर काबू पा लिया जायेगा।

हालांकि पहले कहा जा रहा था कि कुछ लोगों की उपर फंसे होने की संभावना है, लेकिन अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं आयी है, हालांकि आग पर काबू पाने के बाद ही पता चल पायेगा कि इस घटना में कोई हताहत हुआ है या नहीं। फिलहाल पुलिस टीम आग बुझने का इंतजार कर रही है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button