देश

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की तबियत में हुआ सुधार, ब्लड प्रेशर सामान्य  

लखनऊ : छत्तीसगढ़ प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे स्वास्थ्य के सम्बन्ध में अस्पताल से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि अब उनका ब्लड प्रेशर अब स्थित है. बाकी चीजें भी तेजी से सुधर रही हैं.  उनके बड़े भाई प्रदीप चौबे ने लोगों से अपील की है कि वे चिंता न करें. तबियत में लगातार सुधार हैं और वह जल्द ही छत्तीसगढ़ लौटेंगे.

इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार अब रविन्द्र चौबे को डॉक्टरों ने खाना चालू करवा दिया है. उनकी सेहत तेज़ी से सुधर रही है. उन्हें आराम करने को बोला गया है. अभी उन्हें 6-7 दिन और रखा जाएगा. किडनी और लिवर में काफी सुधार है. अभी ब्लड प्रेशर सामान्य है. वे पूरी तरह होश में हैं.

 

 

 

Spread the love

Related Articles

Back to top button