*कांग्रेस बनवा रही कार्यकर्ताओं की विडियों क्लीप*
0 भितरघातियों पर रखी जा रही नजर
0 विडियों क्लीप पहुंचाई जा रही पीसीसी तक
0 काम नहीं करने वाले कार्यकर्ताओं पर गिर सकती है गाज
*बसंत शर्मा, संवाददाता*
*राजनांदगांव* . लोकसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत पाने के लिए कांग्रेस कोई भी गलती नही करना चाह रही है. हर कदम सावधानी से बरतने के साथ- साथ कार्यकर्ताओं को चार्ज करने के लिए लगातार बैठकेें भी ले रही है. इसके बाद भी बड़े पदों पर बैठे कुछ कार्यकर्ता, अपनी गाडिय़ों में नम्बर प्लेट और वीआईपी सायरन लगाकर घुमते नजर आ रहे है, जो चुनाव में काम कर रहे है या फिर गर्मी में एसी की हवा खाते अपनी दुकान और घर पर आराम कर रहे है. ऐसे कार्यकर्ताओं पर नजर रखी जा रही है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव प्रभारी मो. अकबर द्वारा कांग्रेस भवन में बैठक और सार्वजनिक मंच से भी उन कार्यकर्ताओं को नसीहत दी थी, जो विधानसभा में भितरघात किए थे. उन्होंने कहा था कि वे भितरघात करना छोड़ दे और पार्टी का काम वफादारी से करे. इसके बाद भी कुछ कार्यकर्ता वीआईपी गाड़ी में घुमते और घरों में दुबके नजर आ रहे है. इसके बाद कांग्रेस ने एक नया तरीका अपनाते हुए गुपचुप तरीके से जिलेभर में कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही रैली, बैठकों और आमसभाओं में उन सभी कार्यकर्ताओं पर नजर रखी जा रही है कि वे कहीं भितरघात तो नहीं कर रहे है. कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के प्रति सही काम किया जा रहा है या फिर खानापूर्ति की जा रही है. इस पर नजर रखने के लिए विडियो क्लीप तैयार की जा रही है. यह विडियो क्लीप पीसीसी तक भी पहुंचाई जा रही है. इसके बाद पीसीसी उन कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही करेगा, जो सही काम नही कर रहे या भितरघात कर रहे हो।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ कार्यकर्ताओं का नाम भी पीसीसी तक पहुंच गया हैं। जिस पर चुनाव के पूर्व या बाद में गाज गिर सकती है। अब तक लगभग 1दर्जन से अधिक वीडियो क्लीप पीसीसी तक पहुंच चुकी है।



