
कवर्धा : विश्व उपभोक्ता दिवस अवसर पर खाद्य विभाग द्वारा आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में उपभोक्ता जागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला उपभोक्ता फोरम एवं अखिल भारतीय उभोक्ता सुरक्षा एवं कार्रवाई समिति के पदाधिकारयों सहित खाद्य एवं औषधि नाप-तौल, नागरिक आपूर्ति निगम सहित जिला खाद्य अधिकारी, सहायक खाद्य अधिकारी एवं सभी खाद्य निरीक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपभोक्ताओं द्वारा वस्तुओं एवं सेवाओं के क्रय के दौरान सही दाम, सही मात्रा एवं अच्छी गुणवत्ता के लिए जागरूक करने पर जोर दिया। उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए खाद्य एवं मानक सुरक्षा अधिनिय तथा पैकैजिंग एक्ट के तहत विभिन्न कानूनी पहलूओं की जानकारी दी गई। उपभोक्ताओं को समान खरीदते समय एमआरपी दर, आईएएसआई मार्क, उत्पाद तिथि, कालातीत अवधि आदि देखकर खरीदने तथा खरीदे गए समानों का बिल अनिवार्य रूप से लेने के लिए जागरूक करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बताया गया कि उपभोक्ताओं का मोल-भाव करने का अधिकार है। उभोक्ताओं के हितों की संरक्षण के लिए जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उपभोक्ता फोरम बनाया गया है। जिला स्तर पर एक लाख रूपए तक, राज्य स्तर पर एक करोड़ रूपए तक तथा राष्ट्रीय स्तर पर एक करोड़ रूपए से अधिक की प्रकरणों पर सुनवाई की जाती है। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर एवं खाद्य अधिकारी अनिल सिदार, सहायक खाद्य अधिकारी विजय किरण, उभोक्ता सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र चन्द्रवंशी एवं समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।



