देश
असम में दिखा अजीब जीव, चेहरा इंसानों का, शरीर मकड़ी जैसा,लोगों ने कहा स्पाइडर मैन

नईदिल्ली : आप सभी ने स्पाइडर मैन की फिल्में तो खूब देखी होंगी. फिल्म में एक इंसान के अंदर मकड़ी जैसे सभी गुण आ जाते हैं और वह दीवार पर मकड़ी की तरह ही चलने लगता है. हम आपको आज ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसमें एक मकड़ी में आपको इंसान का चेहरा दिखाई देगा.
इस मकड़ी का चेहरा पूरी तरह से इंसान से मिलता है. इस मकड़ी को असम के कोलियाबर में देखा गया है. मकड़ी को देखकर लगता है जैस से उसने अपने पैर से पेड़ को पकड़कर रखा हुआ है. मजेदार बात यह है कि कोलियाबर के लोगों ने इस मकड़ी का स्पाइडर मैन रख दिया है.




