स्वतंत्रता दिवस पर VIP सुरक्षा वाहिनी माना में सेनानी पूजा अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना-रायपुर में राष्ट्रीय पर्व का गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सेनानी श्रीमती पूजा अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सशस्त्र गार्ड द्वारा ध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अधिकारियों एवं जवानों द्वारा सामूहिक “वन्दे मातरम्” गायन से हुई। ध्वजारोहण के पश्चात सेनानी श्रीमती पूजा अग्रवाल ने सभी जवानों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में श्रीमती पूजा अग्रवाल ने कहा कि देश की आजादी पूर्वजों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है। इस अमूल्य स्वतंत्रता की विरासत को सुरक्षित रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने जवानों से कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा राष्ट्रसेवा के प्रति सदैव समर्पित रहने की अपील की। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए देशहित में पूरी निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा दी। समारोह में सहायक सेनानी श्री निशांत शर्मा, श्री जावेद अहमद अंसारी, श्री बिसेलाल साहू एवं श्री दिनेश सिंह सहित सेनानी कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी तथा व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी माना के जवान उपस्थित रहे। रिपोर्ट: डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ Spread the love Post navigation कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ *विशेष लेख* *छत्तीसगढ़ का लोक-पर्व: हरेली तिहार* धनंजय राठौर संयुक्त संचालक, जनसंपर्क