कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ कुई-कुकदूर में ₹5.96 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, छात्राओं को मिली निःशुल्क बस सेवा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

कुई-कुकदूर में ₹5.96 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, छात्राओं को मिली निःशुल्क बस सेवा

कुई-कुकदूर। कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कुई-कुकदूर में ₹5 करोड़ 96 लाख 96 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ किया गया

कार्यक्रम में शासकीय महाविद्यालय कुई-कुकदूर के नवीन भवन, कुई-कुकदूर तहसील कार्यालय भवन तथा ग्राम कुई और कुकदूर में महतारी सदन निर्माण कार्य शामिल रहे। विधायक भावना बोहरा के आग्रह पर कापादाह में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना तथा पंडरिया और पांडातराई महाविद्यालयों में ऑडिटोरियम निर्माण एवं परिसर विकास के लिए ढाई-ढाई करोड़ रुपये की घोषणा भी की गई।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा में अब 9 निःशुल्क बस सेवाएं संचालित होंगी, जिनसे अब तक 1500 से अधिक बेटियों को लाभ मिला है। वहीं मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य वनांचल क्षेत्रों में शिक्षा, प्रशासनिक सुविधाओं और बुनियादी विकास को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में 5 हजार से अधिक क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button