कवर्धा

जैतपुरी के खेत में दिखा तेंदुआ, डायल 112 ने संभाला मोर्चा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीरधाम। ग्राम जैतपुरी के खेत में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डायल 112 कोतवाली पैंथर-01 टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी। पुलिस टीम ने वन विभाग को सूचना दी। डीएफओ निखिल अग्रवाल के निर्देशन में वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने की कार्रवाई शुरू की। रायपुर से रेस्क्यू टीम भी बुलाई गई। मौके पर कोतवाली थाना प्रभारी लालजी सिन्हा एवं भोरमदेव थाना प्रभारी लालमन साव सहित पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस की अपील: तेंदुआ दिखने पर भीड़ न लगाएं, उसके पास जाने या पकड़ने का प्रयास न करें। तत्काल डायल 112 अथवा वन विभाग को सूचना दें। संपादक — डी. एन. योगी | कबीर क्रांति

जैतपुरी के खेत में दिखा तेंदुआ, डायल 112 ने संभाला मोर्चा**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कबीरधाम। ग्राम जैतपुरी के खेत में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डायल 112 कोतवाली पैंथर-01 टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी।

पुलिस टीम ने वन विभाग को सूचना दी। डीएफओ निखिल अग्रवाल के निर्देशन में वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने की कार्रवाई शुरू की। रायपुर से रेस्क्यू टीम भी बुलाई गई।

मौके पर कोतवाली थाना प्रभारी लालजी सिन्हा एवं भोरमदेव थाना प्रभारी लालमन साव सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

पुलिस की अपील: तेंदुआ दिखने पर भीड़ न लगाएं, उसके पास जाने या पकड़ने का प्रयास न करें। तत्काल डायल 112 अथवा वन विभाग को सूचना दें।

संपादक — डी. एन. योगी | कबीर क्रांति

Spread the love

Related Articles

Back to top button