शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरडोंगरी में धूमधाम से मनाया गया गोविंदा उत्सव** राधा-कृष्ण की वेशभूषा में नजर आए बच्चे, गोविंदा टोली ने उत्साह के साथ फोड़ी दही हांडी** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरडोंगरी में धूमधाम से मनाया गया गोविंदा उत्सव**
राधा-कृष्ण की वेशभूषा में नजर आए बच्चे, गोविंदा टोली ने उत्साह के साथ फोड़ी दही हांडी**
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
चरडोंगरी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरडोंगरी में विद्यालय परिवार द्वारा हर्षोल्लास के साथ गोविंदा उत्सव एवं दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की मनमोहक वेशभूषा में नजर आए। कृष्ण भजनों पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया और पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।
उत्सव का मुख्य आकर्षण दही हांडी कार्यक्रम रहा। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ गोविंदा टोली बनाई और सामूहिक प्रयास से दही हांडी फोड़कर जमकर उत्सव मनाया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं पालकगण भी उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का आयोजन एवं मार्गदर्शन प्रधान पाठक श्री विजय पांडेय, शिक्षक श्री रामसागर वर्मा, श्री टंकेश्वर नाथ योगी, श्रीमती रेखा लहरे एवं श्री चंद्रकुमार चंद्रवंशी के निर्देशन में कराया गया।
विद्यालय परिवार ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपरा और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
रिपोर्ट : डी एन योगी




