कवर्धा

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में पदक प्राप्त 14 खिलाड़ियों को किया सम्मानित

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में पदक प्राप्त 14 खिलाड़ियों को किया सम्मानित

कवर्धा,  कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज कबीरधाम जिले के 14 खिलाडियों को सम्मानित किया। कलेक्टर श्री महोबे ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सत्र 2022-23 एवं 2023-24 में राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में पदक प्राप्त 14 खिलाड़ियों को स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ से प्राप्त चेक राशि प्रति खिलाड़ी 21-21 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। कलेक्टर ने सभी खिलाडियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओं श्री संदीप कुमार अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री वाय.डी.साहू, सहायक संचालक एवं जिला खेल अधिकारी श्री एम.के.गुप्ता, श्री दिनेश कुमार साहू, श्री अश्वनी चन्द्राकर, श्री दिनेश वर्गीस, श्री आदित्य द्विवेदी, श्री जितेन्द्र जांगड़े व्यायाम शिक्षक उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी के बेहतर प्रदर्शन ने कबीरधाम जिले का भी मान बढ़ाया है। इससे बाकी खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने आगे की स्पर्धाओं में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि भविष्य में खेल से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो तो अवगत जरूर कराएं। जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
सहायक संचालक एवं जिला खेल अधिकारी श्री एमके गुप्ता ने बताया कि कबीरधाम जिले के 14 खिलाड़ियों जिसमें 05 खिलाड़ी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहगांव, 02 अशोका पब्लिक स्कूल कवर्धा, 02 खिलाड़ी स्वामी करपात्री जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कवर्धा, 02 खिलाड़ी गुरूकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा, 01 खिलाड़ी स्वामी विवेकानंद विद्यालय कवर्धा, 01 आदर्श विद्या मंदिर कवर्धा और 01 गायत्री विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित किया है। सभी प्रतिभागी खिलाड़ी बेसबाल एवं साप्टबाल खेल के खिलाड़ी है। जिनके कोच श्री दिनेश वर्गीस, श्री राजा जोशी, श्रुति ठाकुर की अहम भूमिका रही।

Spread the love

Related Articles

Back to top button