दमदार इमानदार विधायक एवं, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी के रहते आए दिन कवर्धा में बड़े-बड़े घपले हो रहे हैं कितने भी समाचार छापलो, कितने भी शिकायत करो ,इस जिले में कुछ होने वाला नहीं है ,जनता समय की इंतजार कर रही है,,? **

धमतरी का पता, कबीरधाम में भुगतान! पंचायत के बिलों ने बढ़ाई जांच की मांग**

निष्पक्ष जांच से ही पूरे मामले की वास्तविकता सामने आएगी**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा/बोड़ला। ग्राम पंचायत खड़ौदा कला में पंद्रहवें वित्त आयोग (जनपद स्तर) की राशि से कराए गए निर्माण कार्यों के भुगतान से जुड़े दस्तावेज अब सवालों के घेरे में हैं। पंचायत के अभिलेखों में संलग्न दो बिलों में दर्ज तथ्यों ने निर्माण सामग्री की खरीदी, भुगतान प्रक्रिया और बिल में अंकित पते को लेकर गंभीर संदेह पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है।

दस्तावेजों के अनुसार 16 अप्रैल 2026 के बिल क्रमांक-28 में बड़े तालाब मंदिर के पास होलिका दहन स्थल पर 130 ट्रिप मिट्टी और 2 ट्रिप डस्ट मिक्स डालने के एवज में ₹49,000 का भुगतान दर्शाया गया है। वहीं 15 मई 2026 के बिल क्रमांक-29 में भोला पटेल के घर से मुख्य सड़क तक सीसी रोड निर्माण के लिए रेत, गिट्टी एवं 100 बोरी सीमेंट की खरीदी दर्शाते हुए ₹94,500 का भुगतान किया जाना बताया गया है।

बिल में सबसे बड़ा सवाल—धमतरी का पता, जबकि बोड़ला कबीरधाम में

विवाद की सबसे बड़ी वजह बिल जारी करने वाले प्रमोद बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर का पता है। बिल में पता खड़ौदा कला, तहसील बोड़ला, जिला धमतरी अंकित है, जबकि बोड़ला विकासखंड कबीरधाम जिले में आता है। इस विसंगति ने बिलों की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रॉयल्टी, परिवहन और जीएसटी रिकॉर्ड पर भी उठे सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि यदि पंचायत को वास्तव में रेत, गिट्टी और मिट्टी की आपूर्ति की गई है तो संबंधित रॉयल्टी पर्चियां, परिवहन चालान, वाहन विवरण, जीएसटी चालान, स्टॉक रजिस्टर और सीमेंट की मूल खरीदी के दस्तावेज भी उपलब्ध होने चाहिए। बिना वैध दस्तावेजों के सरकारी राशि से किया गया भुगतान जांच का विषय बन सकता है।

संयुक्त जांच की मांग

ग्रामीणों ने जनपद पंचायत, जिला पंचायत, खनिज विभाग, जीएसटी विभाग और अन्य संबंधित जांच एजेंसियों से पूरे मामले की संयुक्त जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सभी दस्तावेज सही पाए जाते हैं तो स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, लेकिन यदि बिलों और वास्तविक रिकॉर्ड में अंतर मिलता है तो यह सरकारी धन के उपयोग से जुड़ी गंभीर अनियमितता का मामला हो सकता है।

फिलहाल उपलब्ध दस्तावेजों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि संबंधित विभाग निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाते हैं या नहीं।

 (नोट: यह समाचार उपलब्ध दस्तावेजों एवं ग्रामीणों द्वारा उठाई गई मांगों पर आधारित है। संबंधित पक्ष का स्पष्टीकरण प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

दमदार इमानदार विधायक एवं, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी के रहते आए दिन कवर्धा में बड़े-बड़े घपले हो रहे हैं कितने भी समाचार छापलो, कितने भी शिकायत करो ,इस जिले में कुछ होने वाला नहीं है ,जनता समय की इंतजार कर रही है,,? **

धमतरी का पता, कबीरधाम में भुगतान! पंचायत के बिलों ने बढ़ाई जांच की मांग**

निष्पक्ष जांच से ही पूरे मामले की वास्तविकता सामने आएगी**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

Spread the love

You missed