कवर्धा

 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी.एन. योगी (संपादक) की रिपोर्ट** पहली बारिश में ढही 2 लाख की रिटर्निंग वॉल!** ग्रामीणों की शिकायत पर हरकत में आया प्रशासन, दो सदस्यीय जांच दल गठित**

 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिए डी.एन. योगी (संपादक) की रिपोर्ट**

पहली बारिश में ढही 2 लाख की रिटर्निंग वॉल!**

ग्रामीणों की शिकायत पर हरकत में आया प्रशासन, दो सदस्यीय जांच दल गठित**

कवर्धा/पंडरिया। कबीरधाम जिले के जनपद पंचायत पंडरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत पलानसरी में 15वें वित्त आयोग की लगभग 2 लाख रुपये की लागत से बनी रिटर्निंग वॉल पहली ही बारिश में ढह गई। घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता नारायण प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (टोकन क्रमांक CC260700077446) के माध्यम से आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई और सरकारी राशि का दुरुपयोग हुआ। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य नियमानुसार होता तो पहली ही बारिश में रिटर्निंग वॉल नहीं गिरती।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जनपद पंचायत पंडरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने 10 जुलाई 2026 को संशोधित आदेश जारी कर दो सदस्यीय जांच दल का गठन किया है। जांच दल में सहायक लेखा कार्यक्रम अधिकारी राजबहादुर सिंह एवं उप अभियंता गगन गिरी गोस्वामी को शामिल किया गया है।

जांच अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी पहलुओं और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर दो दिवस के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

ग्रामीणों ने मांग की है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी हो तथा यदि निर्माण में लापरवाही या वित्तीय अनियमितता साबित होती है तो संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

बड़ा सवाल

जब पहली ही बारिश में 2 लाख रुपये की रिटर्निंग वॉल ढह गई, तो आखिर निर्माण की गुणवत्ता की निगरानी किसने की? अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक डी एन योगी की रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Back to top button