कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ “दिखावा या विकास?”** किसानों के 32 करोड़ भुगतान पर घिरी पंडरिया की राजनीति** कांग्रेस नेता आनंद सिंह का सवाल — विधायक भावना बोहरा दें जवाब*
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
“दिखावा या विकास?”**
किसानों के 32 करोड़ भुगतान पर घिरी पंडरिया की राजनीति**
कांग्रेस नेता आनंद सिंह का सवाल — विधायक भावना बोहरा दें जवाब**
पंडरिया। सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना में किसानों और श्रमिकों के लंबित भुगतान को लेकर अब राजनीतिक घमासान तेज हो गया है।
कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी आनंद सिंह ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब दिखावे और जमीनी हकीकत के बीच अंतर जानना चाहती है।
उन्होंने कहा कि शक्कर कारखाना के किसानों का करीब 32 करोड़ रुपये का भुगतान और श्रमिकों का एक करोड़ रुपये से अधिक मजदूरी भुगतान लंबित होना गंभीर विषय है। ऐसे में क्षेत्र की जनता विधायक से जवाब चाहती है कि किसानों की यह समस्या कब दूर होगी?
आनंद सिंह ने कहा कि हाल ही में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी द्वारा दिए गए बयान ने कई राजनीतिक सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि जब सत्ता पक्ष के ही वरिष्ठ नेता मंच से नेतृत्व की नीति और नियत पर सवाल उठाते हैं, तो यह जनता के लिए गंभीर संकेत है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि पूर्व विधायक द्वारा भोरमदेव शक्कर कारखाना में किसानों के समय पर भुगतान की तारीफ और पंडरिया शक्कर कारखाना में लंबित भुगतान का मुद्दा उठाना अपने आप में बड़ा संदेश है।
उन्होंने सवाल उठाया—
? किसानों के भुगतान में देरी क्यों?
? श्रमिकों की मजदूरी कब मिलेगी?
? यदि व्यवस्था बेहतर है तो किसान परेशान क्यों हैं?
? भाजपा के वरिष्ठ नेता के बयान पर विधायक भावना बोहरा अपना पक्ष कब रखेंगी?
आनंद सिंह ने कहा कि अब जनता केवल भाषण नहीं, बल्कि किसानों के हित में ठोस कार्रवाई चाहती है।
हालांकि इस मामले में संबंधित जनप्रतिनिधियों और कारखाना प्रबंधन की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़



