महात्मा गांधी नरेगा योजना और प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्यो की समीक्षा कवर्धा,। जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी के तहत चल रहें निर्माण कार्य एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यो को समय में पूर्ण कराने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं मैदानी अमलों को दिए गए। जिले में रोजगार गारंटी योजना के तहत पंजीकृत 40 हजार परिवारों को सौ दिन का रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। निर्धारित लक्ष्यों में पण्डरिया जनपद पंचायत को 15 हजार, बोड़ला जनपद पंचायत को 10 हजार, कवर्धा जनपद पंचायत को 10 हजार और सहस लोहारा जनपद पंचायत को 5 हजार का लक्ष्य रखा गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. ने जिला पंचायत में समीक्षा बैठक के दौरान एक-एक निर्माण कार्यो को कार्यवार समीक्षा की। 2017-18 के अधूरे कुछ कार्यो को इस माह अंत तक पूर्ण करने के सक्त निर्देश दिए गए। विभागीय अमलों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि निर्माण कार्याो को समय सीमा में पूर्ण कराते हुए सभी कार्यो का मजदूरी भुगतान समय सीमा में कराया जाना सुनिश्चित करें। जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उद्यानिकी सेवा एवं वन विभाग के निर्माण कार्यो की वर्षवार समीक्षा की गई। सभी पूराने कार्यों को इस वित्तिय वर्ष की समाप्ति तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गए। जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के. ने राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली सुराजी ग्राम योजना के नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी के अंतर्गत गौठानों में बनाए जाने वाले भू-नाडेप के कार्यो को इस माह तक पूर्ण करके उसमें समूह के द्वारा गोबर एकित्रत कराने के निर्देश कृषि विभाग को दिए गए। द्वितीय चरण के अंतर्गत स्वीकृत सभी गौठानों को प्रारंभ करते हुए समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश पूर्ण कराने के निर्देश संबंधितों को दिए गए। मनरेगा अंतर्गत स्वीकृत आंगन बाड़ी भवन, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के तहत स्वीकृत हितग्राही मूलक कार्यो को प्रारंभ कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी सहायकों को सक्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिदिन नियोजित मजदूरों की संख्या 70 हजार से कम नहीं होना चाहिए अन्यथा लक्ष्य की प्राप्ति कठिनाई होगी। प्रधानमंत्री आवास के तहत ऐसे हितग्राही जिनके द्वारा राशि प्राप्त करने के बाद भी आवास को पूर्ण नही किया गया है उनकी पहचान कर राशि वसूली का प्रस्ताव संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को भेजने के निर्देश दिये गए। हितग्राहियों को कार्यालय से जारी होने वाले एफ.टी.ओ. की राशि समय पर उपलब्ध हो इसके लिए विभागीय प्रक्रिया समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये गए। विभाग द्वारा कराये गये निर्माण कार्यो का जियो टैगिंग करते हुए सभी कार्यो को आनलाइन में इन्द्राज करने के निर्देश मैदानी अमलों को दिये गए। समीक्षा बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम, उप संचालक कृषि, उप संचालक पशु पालन विभाग, उप संचालक उद्यानिकी, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के साथ विभाग के तकनीकी अधिकारी एवं मैदानी अमले उपस्थित थे Spread the love Post navigation स्व. श्रीमती सुधा देवी स्मृति शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में कबीरधाम जिले के निवासियों के लिए अतिथि शिक्षक के लिए आवेदन आमंत्रित : तीन दिवस पहले किसानों को आश्वाशन देने वाले कवर्धा,पंडरिया,बोडला एसड़ीएम के झूठे आश्वासन से नाराज किसानों ने जिला कार्यालय के सामने एसडीएम का पुतला फूंका