कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट झुट्टा तालाब में विकास या विनाश? नगर के झुट्टा तालाब में भीषण गर्मी के बीच लाखों गैलन पानी को व्यर्थ बहाया जा रहा है। विकास कार्य के नाम पर केवल डोजर चलाकर तालाब किनारे को समतल किया जा रहा है, जबकि जनता पानी की कमी से जूझ रही है। आरोप है कि बिना ठोस योजना और जल संरक्षण की चिंता किए तालाब का पानी खाली कराया जा रहा है। सवाल यह उठता है कि आखिर इस कथित विकास कार्य का लाभ किसे मिल रहा है? नगरवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब एक ओर सरकार जल बचाने के अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि खुलेआम पानी की बर्बादी पर मौन बैठे हैं। यदि इस स्तर पर हो रहे कथित भ्रष्टाचार और लापरवाही पर नगर के जनप्रतिनिधियों, नेताओं और अधिकारियों को थोड़ी भी शर्म बाकी है, तो उन्हें जनता को जवाब देना चाहिए। अभी भी तालाब में चुल्लू भर से ज्यादा पानी बचा है, लेकिन जनता के विश्वास का पानी पूरी तरह उतर चुका है। नगरवासियों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

झुट्टा तालाब में विकास या विनाश?

नगर के झुट्टा तालाब में भीषण गर्मी के बीच लाखों गैलन पानी को व्यर्थ बहाया जा रहा है। विकास कार्य के नाम पर केवल डोजर चलाकर तालाब किनारे को समतल किया जा रहा है, जबकि जनता पानी की कमी से जूझ रही है।

आरोप है कि बिना ठोस योजना और जल संरक्षण की चिंता किए तालाब का पानी खाली कराया जा रहा है। सवाल यह उठता है कि आखिर इस कथित विकास कार्य का लाभ किसे मिल रहा है?

नगरवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब एक ओर सरकार जल बचाने के अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि खुलेआम पानी की बर्बादी पर मौन बैठे हैं।

यदि इस स्तर पर हो रहे कथित भ्रष्टाचार और लापरवाही पर नगर के जनप्रतिनिधियों, नेताओं और अधिकारियों को थोड़ी भी शर्म बाकी है, तो उन्हें जनता को जवाब देना चाहिए। अभी भी तालाब में चुल्लू भर से ज्यादा पानी बचा है, लेकिन जनता के विश्वास का पानी पूरी तरह उतर चुका है।

नगरवासियों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Back to top button