,डी,एन, योगी, एडीटर एन चीफ कबीर क्रांति

 कवर्धा जिले के आदिवासी बैगा बाहूल बोड़ला विकासखंड के सुदूर एवं दुर्गम पहाड़ियों के बीच स्थित बोक्करखार में आज मंगलवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्राम पंचायत बोक्करखार के

अलावा वनांचल ग्राम कुण्डपानी, मंदीभाठा खुर्द, आमापानी, माचापानी, बगई पहाड़, तेन्दू पडाव, पटपर पानी, बरहापानी, शंभूपीपर, कबीरपथरा, महलीघाट, धवई पानी, जामपानी के ग्रामीणजन शामिल हुए। प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद बोक्करखार में पहला जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में 164 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण, जिला पंचायत सीईओ श्री कुंदन कुमार, बोड़ला एसडीएम श्री विनय सोनी एवं श्री रामकृष्ण साहू, श्री आकाश केशरवानी एवं बोक्करखार सरपंच श्रीमती बुधवारों मरकाम विशेष रूप से शामिल हुए।
कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने वार्तालाप शैली में ग्रमाणों से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्यां भी सुनी तथा वनांचल में रहने वाले हितग्राहियों का पेंशन संबंधित समस्याओं का निराकरण के लिए 7 दिनों का समय जनपद

सीईओ को दिए। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन प्रकरणों की जानकारी लेते हुए पुनः पात्र हितग्राहियों को जिनका नाम छूट गया है, ऐसे हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने शिविर में हितग्राही मूलक तथा रोजगार मूलक प्रकरणों को सर्व प्राथमिकता से निराकरण करने के लिए जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिये। कलेक्टर ने यहां ग्रामीणों को बताया कि जिले में निवासरत अति पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के शिक्षित युवक-युवतियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। युवक-युवतियों को शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार देते हुए उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शिक्षक बनाया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस समुदाय के शिक्षित युवक-युवतियां निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में मछली पालन विभाग द्वारा हितग्राही श्री रत्तू राम बैगा को मछली जाल वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा जैविक खेती मिशन अंतर्गत चार हितग्राहियों को स्प्रेयर प्रदान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आठ नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन्न कराया गया। गर्भवती महिलाओं को

गरम भोजन परोसा गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 70 से अधिक ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां बांटी गई। शिविर में बाड़ी योजना के तहत सफल कृषक द्वारा उत्पादन किया गया

हरी सब्जियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। शिविर के अंत में सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग द्वारा प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। यहां बताया गया कि राजस्व विभाग ने 18, विद्युत विभाग के पांच, कृषि विभाग ने दो, जिला अन्यावसायी विभाग के छह, शिक्षा विभाग के तीन, पशुधन विकास विभाग के 14, स्वास्थ्य विभाग के एक, जल संसाधन, वन विभाग एवं खाद्य विभाग के एक-एक आवेदनों का निराकरण किया। शिविर में वनांचल ग्रामों के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Spread the love

You missed