कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण**
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिला अस्पताल और आयुष पॉलीक्लिनिक भवन का निरीक्षण कर अस्पताल की वर्तमान व्यवस्थाओं और मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रसूति वार्ड की क्षमता में वृद्धि करने और आयुष पॉलीक्लिनिक भवन में चिकित्सा उपकरणों की शीघ्र शिफ्टिंग के निर्देश दिए।
प्रसूति वार्ड की क्षमता वृद्धि
कलेक्टर ने प्रसूति वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष पॉलीक्लिनिक भवन में आवश्यक मेडिकल इक्यूपमेंट शिफ्ट कर शीघ्र सेवाएं प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
मेडिकल कॉलेज के लिए अस्पताल का उन्नयन
कलेक्टर ने आयुष पॉलीक्लिनिक भवन का निरीक्षण कर प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए अस्पताल में 220 बिस्तर की वृद्धि एवं उन्नयन कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सिविल सर्जन और जिला आयुष अधिकारी को संयुक्त रूप से समन्वय स्थापित कर प्रसूति वार्ड में बेड वृद्धि के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।




