बिलासपुर : लोकसभा चुनाव कार्य में लापरवाही के चलते जिला निर्वाचन अधिकारी ने दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है. लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पूर्व क्रिकेटर और सुरेंद्र पात्र को जिला निर्वाचन अधिकारी ने निलंबित किया है. दोनों इंजीनियर की ड्यूटी एसएसटी टीम के साथ लगाई गई थी लेकिन दोनों अधिकारीयों में से सुरेंद्र पात्रे गायब मिले और रुबेन केरकेट्टा सो रहे थे. मामले की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने जिला निर्वाचन अधिकारी को दी थी जिसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने दोनों इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है निर्वाचन अधिकारियों की लापरवाही लगातार उजागर हो रही है. इस मामले में दो और लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अलंग से इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे नही पता वह कार्यालय पहुंच कर जानकारी दे पाएंगे. Spread the love Post navigation सिविल सर्जन समेत 21 डॉक्टरों को मिला नोटिस ,कलेक्टर किरण कौशल की कार्यवाही से मचा हडकंप चुनावी घमासान में कांग्रेस व भाजपा कर रही जीत के दावे,दोनो को सता रहा हार का डर