रायगढ़ कबीर क्रांति ःः लोकसभा चुनाव 2019 के चलते जहां एक ओर सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ी हुई है, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पूर्व कलेक्टर और भाजपा नेता ओपी चौधरी ने तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है। उन्होने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है कि उन्होने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता ओपी चौधरी के नेतृत्व में 2 दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ता शनिवार की देर शाम सिटी कोतवाली पहुंचे और उन्होंने तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है । भाजपा नेता का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के पीएम और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट कर उनका अपमान किया है, जिसे भाजपा बर्दास्त नहीं करेगी। इधर मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि अब तक जिनके खिलाफ शिकायत की गई है वह पोस्ट उन्हीं के द्वारा किया गया है इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लिहाजा मामले की साइबर सेल से जांच कराई जाएगी।
Related Articles
*विधायक भावना बोहरा ने अपराध, पीएम ग्राम सड़क योजना में भर्ती एवं पंडरिया विधानसभा में गाँव के सड़क से कनेक्टिविट के विषय में विधानसभा में उठाया प्रश्न* *विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में महिलाओं की सुरक्षा, अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री एवं पंडरिया विधानसभा में सड़कों की स्थिति पर पूछे प्रश्न*
July 24, 2024
: कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की प्रेरणा और मानदेशी फाउंडेशन की साझेदारी से बस्तर के गांवों में 50 खेल मैदानों का निर्माण हो रहा है, जो वहां के बच्चों और युवाओं के लिए एक नई दिशा तय करेंगे** खेल से नक्सलगढ़ की बनेगी नई पहचान : सचिन तेंदुलकर 50 गांवों में बनवा रहे मैदान,**
June 9, 2025
Check Also
Close
-
थप्पड़ काण्ड : केजरीवाल पर 6 साल में हुए 12 हमलेMay 5, 2019
