रायपुर : चुनाव आते ही कई तरह की फर्जी खबरें वायरल होनी शुरु हो गई है. फर्जी खबरों के साथ ही अब फर्जी सरकारी आदेश को भी वायरल किया जा रहा है. सरकारी नौकरियों में रोक लगाने का छत्तीसगढ़ शासन का ऐसा ही एक आदेश सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
मुख्य सचिव सुनील कुजूर ने बताया कि ऐसा कोई आदेश उन्होंने नहीं जारी किया है और सोशल मीडिया में चल रहा आदेश फर्जी है.

आपको बता दें राजनीतिक दलों के आईटी सेल द्वारा इस तरह का कार्य किया जाता है. वे आंकड़ों में, तस्वीरों में और बयानों में छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया में वायरल करते हैं. इस तरह से फर्जी आंकड़े, तस्वीरें या बयानों में छेड़छाड़ कर मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं.



