कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़   देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट  कवर्धा  वन विभाग में “20 प्रतिशत कमीशन” की चर्चा तेज !  कवर्धा वन विभाग इन दिनों गंभीर चर्चाओं और आरोपों के घेरे में है। विभाग के अंदरखाने से ऐसी चर्चाएं निकलकर सामने आ रही हैं कि हर छोटे-बड़े काम में “20 प्रतिशत कमीशन” की मांग की जा रही है। आरोप यह भी है कि बड़े अधिकारी मलाई काटने में मस्त हैं, जबकि छोटे अधिकारी और कर्मचारी भारी दबाव में काम करने को मजबूर हैं। सूत्रों के अनुसार विभाग में फाइल आगे बढ़ाने से लेकर निर्माण कार्य, भुगतान और अन्य प्रक्रियाओं तक में कथित कमीशनखोरी का खेल चल रहा है। इससे ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी भी परेशान बताए जा रहे हैं। वन विभाग के गलियारों में अब यह सवाल गूंजने लगा है कि आखिर कब तक “कमीशन राज” चलता रहेगा? क्या शासन-प्रशासन इस पूरे मामले की जांच करेगा या फिर सब कुछ ऐसे ही चलता रहेगा? जनता का कहना है कि अगर विभागों में इसी तरह कमीशनखोरी हावी रही तो विकास कार्यों की गुणवत्ता और सरकारी व्यवस्था दोनों पर बड़ा असर पड़ेगा।  अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इन चर्चाओं और आरोपों पर क्या सफाई देते हैं और क्या कोई ठोस कार्रवाई होती है या नहीं… कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ 

 देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

 कवर्धा

 वन विभाग में “20 प्रतिशत कमीशन” की चर्चा तेज ! 

कवर्धा वन विभाग इन दिनों गंभीर चर्चाओं और आरोपों के घेरे में है। विभाग के अंदरखाने से ऐसी चर्चाएं निकलकर सामने आ रही हैं कि हर छोटे-बड़े काम में “20 प्रतिशत कमीशन” की मांग की जा रही है। आरोप यह भी है कि बड़े अधिकारी मलाई काटने में मस्त हैं, जबकि छोटे अधिकारी और कर्मचारी भारी दबाव में काम करने को मजबूर हैं।

सूत्रों के अनुसार विभाग में फाइल आगे बढ़ाने से लेकर निर्माण कार्य, भुगतान और अन्य प्रक्रियाओं तक में कथित कमीशनखोरी का खेल चल रहा है। इससे ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी भी परेशान बताए जा रहे हैं।

वन विभाग के गलियारों में अब यह सवाल गूंजने लगा है कि आखिर कब तक “कमीशन राज” चलता रहेगा? क्या शासन-प्रशासन इस पूरे मामले की जांच करेगा या फिर सब कुछ ऐसे ही चलता रहेगा?

जनता का कहना है कि अगर विभागों में इसी तरह कमीशनखोरी हावी रही तो विकास कार्यों की गुणवत्ता और सरकारी व्यवस्था दोनों पर बड़ा असर पड़ेगा।

 अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इन चर्चाओं और आरोपों पर क्या सफाई देते हैं और क्या कोई ठोस कार्रवाई होती है या नहीं…

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Back to top button