कवर्धा

थाना पिपरिया, थाना कुकुदुर एवं चौकी बाजार चारभाटा पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च।

थाना पिपरिया, थाना कुकुदुर एवं चौकी बाजार चारभाटा पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च।

फ्लैग मार्च में थाना पिपरिया पुलिस टीम के साथ एस.एस.बी. के जवान, थाना कुकदुर पुलिस टीम के साथ एस.एस.बी./ सी.एफ. के जवान एवं चौकी बाजार चारभाटा पुलिस के साथ आर.पी.एफ. के अधिकारी/जवान फ्लैग मार्च में हुये शामिल।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी/थाना/चौकी प्रभारियों को आगामी विधानसभा चुनाव का विशेष ध्यान रखते हुए जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु समय-समय पर अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्र में उपलब्ध बल के मदद से फ्लैग मार्च निकालकर क्षेत्र में यदि कोई असामाजिक तत्व किसी अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। तो उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए असहाय आम जनों की हरसंभव मदद करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में बिना किसी डर भैय के बेझिझक होकर शांतिपूर्ण अपने मनचाहे उम्मीदवार को मतदान केंद्र जाकर अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में थाना पिपरिया पुलिस टीम के साथ एस.एस.बी. के अधिकारी/जवान एवं थाना कुकदुर पुलिस टीम के साथ एस.एस.बी./ सी.एफ. के जवान एवं चौकी बाजार चारभाटा पुलिस के साथ आर.पी.एफ. के अधिकारी/जवान फ्लैग मार्च में शामिल होकर थाना/चौकी क्षेत्र के गली मोहल्ले में फ्लैग मार्च कर आम जनों को जागरुक कर, क्षेत्र में कोई भी असामाजिक तत्वों के द्वारा यदि किसी भी प्रकार के असामाजिक कृतो को अंजाम दिया जाता है, तो तत्काल थाना/ चौकी में सूचना देने कहा गया।

कबीरधाम जिले के थाना पिपरिया के फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक श्री सुदर्शन ध्रुव के नेतृत्व में थाने की टीम तथा एस.एस.बी. के अधिकारी/जवान एवं थाना कुकदुर के फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी कुकदुर निरीक्षक श्री सावन सारथी के नेतृत्व में जिला बल, एस.एस.बी./ सी.एफ. के अधिकारी जवान तथा चौकी बाजार चारभाटा के फ्लैग मार्च में चौकी बाजार चारभाटा प्रभारी उप. निरीक्षक श्री तरुण दास डाहीरे के नेतृत्व में जिला बल, आर.पी.एफ. के अधिकारी/ जवान उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button