कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट 25 लाख की लग्जरी गाड़ी को लेकर नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म ! नगर में इन दिनों एक दबंग नेता की करीब 25 लाख रुपये कीमत की आलीशान गाड़ी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। चौक-चौराहों, चाय की दुकानों और राजनीतिक गलियारों में लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। चर्चा यह भी है कि उक्त नेता पर सिंचाई विभाग और वन विभाग की विशेष कृपा बनी हुई है, जिसके चलते उनकी पकड़ लगातार मजबूत होती जा रही है। हालांकि इन चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन नगर में इसे लेकर खूब चर्चाएं चल रही हैं। आम जनता सवाल उठा रही है कि आखिर इतनी महंगी गाड़ी और बढ़ती पहुंच के पीछे क्या राज है? क्या विभागीय संरक्षण से कुछ खास लाभ मिल रहा है या मामला सिर्फ राजनीतिक प्रभाव का है? फिलहाल पूरा मामला नगर में चर्चा और अटकलों का विषय बना हुआ है। कबीर क्रांति न्यूज़ इस खबर पर लगातार नजर बनाए हुए है।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
25 लाख की लग्जरी गाड़ी को लेकर नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म !
नगर में इन दिनों एक दबंग नेता की करीब 25 लाख रुपये कीमत की आलीशान गाड़ी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। चौक-चौराहों, चाय की दुकानों और राजनीतिक गलियारों में लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
चर्चा यह भी है कि उक्त नेता पर सिंचाई विभाग और वन विभाग की विशेष कृपा बनी हुई है, जिसके चलते उनकी पकड़ लगातार मजबूत होती जा रही है। हालांकि इन चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन नगर में इसे लेकर खूब चर्चाएं चल रही हैं।
आम जनता सवाल उठा रही है कि आखिर इतनी महंगी गाड़ी और बढ़ती पहुंच के पीछे क्या राज है? क्या विभागीय संरक्षण से कुछ खास लाभ मिल रहा है या मामला सिर्फ राजनीतिक प्रभाव का है?
फिलहाल पूरा मामला नगर में चर्चा और अटकलों का विषय बना हुआ है।
कबीर क्रांति न्यूज़ इस खबर पर लगातार नजर बनाए हुए है।



