रात में भी किसानों का प्रदर्शन जारी कवर्धा डी,एन योगी कवर्धा,भारतीय किसान संघ के बैनर तले मंगलवार को किसानों ने अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर रैली की शक्ल में कलेक्टरेट के लिए रवाना हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया. अपनी मांगों को लेकर अड़े किसान वहीं सड़क पर ही बैठ गए. इन्हें मनाने तमाम अधिकारी पहुंचे लेकिन यह जिद पर अड़े है कि नोडल अधिकारी से ही मुलाकात करेंगे. सड़क पर ही टेंट तानकर किसान भजन कीर्तन कर रहे हैं. किसानों को समझाने पहले नायब तहसीलदार, फिर खाद्य अधिकारी और कवर्धा एसडीएम भी पहुंचे लेकिन किसानों को नहीं समझा पाए . अभी उनका प्रदर्शन जारी है किसानों ने कहा जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होगी तब तक धरने पर बैठे रहेंगे ,किसानो ने कहा हमारे पास कोई अधिकारी मिलने नही आए है Spread the love Post navigation ऊर्जा पार्क के पास गायों पर आसमाजिक तत्वों ने फेंका तेजाब, एक गाय कि मौत तीन घायल प्रशिक्षु डीएसपी नेहा पवार तथा निमितेष सिंह ने सम्हाला कार्यभार