कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ डी एन योगी की रिपोर्ट छठी कार्यक्रम से लौट रही युवती के साथ दरिंदगी! जंगल में वारदात करने वाले 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में जिला कबीरधाम के थाना चिल्फी क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक युवती छठी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रही थी, तभी ग्राम सरोदादादर से रानीदहरा मार्ग के बीच जंगल क्षेत्र में दो दरिंदों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सूचना मिलते ही महिला थाना और चिल्फी पुलिस की टीम तुरंत सक्रिय हुई। पीड़िता को तत्काल उपचार और चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई। पुलिस ने पीड़िता के बयान, प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पहचान परेड एवं अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक आरोपियों की फोटो और नाम सार्वजनिक नहीं किए जाएंगे। महिलाओं की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल! क्या बेटियां अब रास्तों पर भी सुरक्षित नहीं है? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
डी एन योगी की रिपोर्ट
छठी कार्यक्रम से लौट रही युवती के साथ दरिंदगी!
जंगल में वारदात करने वाले 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में
जिला कबीरधाम के थाना चिल्फी क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।
बताया जा रहा है कि एक युवती छठी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रही थी, तभी ग्राम सरोदादादर से रानीदहरा मार्ग के बीच जंगल क्षेत्र में दो दरिंदों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
सूचना मिलते ही महिला थाना और चिल्फी पुलिस की टीम तुरंत सक्रिय हुई।
पीड़िता को तत्काल उपचार और चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
पुलिस ने पीड़िता के बयान, प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि पहचान परेड एवं अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक आरोपियों की फोटो और नाम सार्वजनिक नहीं किए जाएंगे।
महिलाओं की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल!
क्या बेटियां अब रास्तों पर भी सुरक्षित नहीं है?
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Back to top button