कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीरधाम में पत्रकारों की अनदेखी! वसूली के नाम पर इस्तेमाल, होली में सम्मान तक नहीं,,?

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कबीरधाम में पत्रकारों की अनदेखी! वसूली के नाम पर इस्तेमाल, होली में सम्मान तक नहीं,,?
कवर्धा,,कबीरधाम जिले में इस बार होली के मौके पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जिले के कई अधिकारी और नेताओं पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने पूरे साल पत्रकारों के नाम का इस्तेमाल कर खूब वसूली की, लेकिन जब होली जैसे बड़े त्यौहार पर पत्रकारों के सम्मान की बारी आई तो सबने मुंह फेर लिया।
जिले के कई पत्रकारों में इस बात को लेकर नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है। चर्चा यह भी है कि अधिकारियों और नेताओं ने पत्रकारों के नाम का उपयोग अपने काम निकालने और दबाव बनाने के लिए किया, लेकिन त्योहार के मौके पर पत्रकारों का सम्मान करना तक जरूरी नहीं समझा।
पत्रकारों का कहना है कि जो लोग पूरे साल पत्रकारिता की ताकत का लाभ उठाते हैं, वही लोग त्योहारों में पत्रकारों को पूरी तरह भूल जाते हैं।
कबीरधाम जिले के अधिकारी और नेताओं को तंज भरे अंदाज में पत्रकारों ने कहा —
“होली के इस पावन पर्व पर आपको बहुत-बहुत धन्यवाद… क्योंकि आपने यह साफ कर दिया कि पत्रकारों की जरूरत सिर्फ काम निकलवाने तक ही है।”
अब सवाल यह उठ रहा है कि
क्या जिले में पत्रकारों की भूमिका सिर्फ नाम और दबाव बनाने तक सीमित कर दी गई है?
या फिर आगे से पत्रकार भी इस व्यवहार का करारा जवाब देंगे?
कबीर क्रांति न्यूज़ की यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है।**
9425558295


