कवर्धा

*गणतंत्र दिवस, गांधी निर्वाण दिवस, महाशिवरात्री पर्व, चैतीचांद, रामनवमी, महावीर जयंती, डाॅ. अंबेडकर जयंती और बुद्ध जयंती पर पशुवध एवं मांस बिक्री निषिद्ध* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

*गणतंत्र दिवस, गांधी निर्वाण दिवस, महाशिवरात्री पर्व, चैतीचांद, रामनवमी, महावीर जयंती, डाॅ. अंबेडकर जयंती और बुद्ध जयंती पर पशुवध एवं मांस बिक्री निषिद्ध*

  • कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा, 15 जनवरी 2026। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने कबीरधाम जिले में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 30 जनवरी गांधी निर्वाण दिवस, 15 फरवरी, महाशिवरात्री पर्व, 20 मार्च चैतीचांद, 26 मार्च रामनवमी, 31 मार्च महावीर जयंती, 14 अप्रैल डाॅ. अंबेडकर जयंती और 01 मई को बुद्ध जयंती के अवसर पर पशुवध गृह एवं मांस बिक्री केन्द्रों को बंद रखने आदेशित किया है। कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ शासन पर्यावरण एवं नगरीय निकाय विभाग मंत्रालय रायपुर के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस, गांधी निर्वाण दिवस, महाशिवरात्री पर्व, चैतीचांद, रामनवमी, महावीर जयंती, डाॅ. अंबेडकर जयंती और बुद्ध जयंती के अवसर पर पशुवध गृह एवं मांस बिक्री केन्द्रों को बंद रखने आदेश जारी किया है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button