कवर्धा

कवर्धा से देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़**  पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने धान खरीदी तैयारियों का लिया जायजा — किसानों को मिलेगी सुगम सुविधा, पारदर्शिता पर जोर!

कवर्धा से देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़**
 पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने धान खरीदी तैयारियों का लिया जायजा — किसानों को मिलेगी सुगम सुविधा, पारदर्शिता पर जोर!

कवर्धा**जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में हुई महत्वपूर्ण बैठक में विधायक भावना बोहरा ने विभागीय अधिकारियों, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों के साथ धान खरीदी की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

भावना बोहरा ने दिए सख्त निर्देश —
** खरीदी में पूर्ण पारदर्शिता रखी जाए
** किसानों को कतई असुविधा न हो
** बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता
** शेड, पेयजल, त्रिपाल और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त हो
** नमी माप, इलेक्ट्रॉनिक तौल, गुणवत्ता जांच दल की व्यवस्था हो
**कोचियों और अवैध धान परिवहन पर सख्त निगरानी रखी जाए

उन्होंने कहा — “हमारी सरकार किसानों के हितों की रक्षक है। इस वर्ष 15 नवम्बर से 31 जनवरी तक धान खरीदी की जाएगी। 25 लाख किसानों से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है, और यह हम निश्चित रूप से प्राप्त करेंगे।”

किसानों की सुविधा के लिए “तुंहर हाथ” ऐप से अब ऑनलाइन टोकन सिस्टम लागू — भीड़ से राहत और पारदर्शी खरीदी!

बैठक में जनपद अध्यक्ष दुर्गा सिंह, उपाध्यक्ष अशोक पटेल, जनपद सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

“किसान खुशहाल, प्रदेश मजबूत” — भावना बोहरा

रिपोर्ट — डी.एन. योगी, कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button