
कबीरधाम: रामपुर (ठाठापुर) धान कोचिया के घर 196 बोरी धान (78.4 क्विंटल) की जप्त
कवर्धा, ।अपर कलेक्टर श्री जे के ध्रुव के नेतृत्व में खाद्य अधिकारी श्री अरुण मेश्राम व खाद्य निरीक्षक आकाश भूतड़ा द्वारा ठाठापुर स्थित कोचिये कोमल कौशिक ( गणेश किराना स्टोर्स एवं गल्ला व्यापारी ) के ऊपर अवैध धान भंडारण के तहत कार्यवाही करते हुऐ 196 बोरी धान (78.4 क्विंटल) की जप्ती की गई।
कबीरधाम जिले में धान के अवैध परिवहन और अवैध भंडारण पर लगातार कार्यवाही जारी है।




