कवर्धा से देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ की बेटी की बड़ी सफलता!
कवर्धा की आकांक्षा सत्यवंशी बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की “विजयशक्ति”
रायपुर —
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप विजेता फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की और सफलता की कहानी साझा की।
आकांक्षा ने कहा —
“छत्तीसगढ़ मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। यहीं की मिट्टी, लोगों के संस्कार और शिक्षा ने मुझे यह मुकाम दिया है।”
मुख्यमंत्री ने आकांक्षा को बधाई देते हुए कहा —
“छत्तीसगढ़ की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आकांक्षा जैसी बेटियाँ आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं।”
उन्होंने आकांक्षा को ₹10 लाख सम्मान राशि देने की घोषणा की।
जानिए आकांक्षा की सफलता के राज
नियमित दिनचर्या, संयमित खानपान और योग को बताया फिटनेस का मंत्र
मैदान में खिलाड़ियों की फिटनेस, मानसिक दृढ़ता और रिकवरी का रखा खास ध्यान
भारतीय टीम की जीत में निभाई अहम भूमिका — “हमेशा टीम के साथ चट्टान की तरह खड़ी रही।”
दुर्ग में जन्मी, रायपुर निवासी और मूलतः कवर्धा की बेटी आकांक्षा ने छत्तीसगढ़ से ही अपनी शिक्षा पूरी की।
साल 2019 में उन्होंने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट टीम के साथ फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में करियर शुरू किया और सिर्फ 6 साल में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई।
मुख्यमंत्री ने कहा —
“राज्य सरकार खेल और शिक्षा के अवसर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में और भी खिलाड़ी छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।”
प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात का ज़िक्र करते हुए आकांक्षा ने कहा —
“प्रधानमंत्री कहते हैं — खेल जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए, और यही हमें ऊर्जावान बनाता है।”
कवर्धा का गर्व — भारत की विजय में छत्तीसगढ़ की चमक!
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट



