कवर्धा

कवर्धा से देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ आईसीसी महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम की सहभागी डॉ. आकांक्षा सत्यवंशी कल कवर्धा आएंगी!,,, सीमा अगम अनंत ,,,कवर्धा के लिए गर्व का क्षण — पूरे ज़िले में खुशी की लहर

कवर्धा से देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम की सहभागी डॉ. आकांक्षा सत्यवंशी कल कवर्धा आएंगी!,,, सीमा अगम अनंत**

कवर्धा के लिए गर्व का क्षण — पूरे ज़िले में खुशी की लहर

कवर्धा। छत्तीसगढ़ की बेटी और आईसीसी महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम की फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. आकांक्षा सत्यवंशी कल बुधवार, 12 नवंबर 2025 को अपने गृह ज़िले कवर्धा आ रही हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत में सहभागी रहीं डॉ. आकांक्षा ने देश ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ और कवर्धा का भी नाम विश्व पटल पर रोशन किया है।

उनके आगमन को लेकर पूरे ज़िले में उत्साह का माहौल है। युवाओं में विशेष जोश देखने को मिल रहा है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा अनंत ने बताया कि “डॉ. आकांक्षा सत्यवंशी के स्वागत की भव्य तैयारी की जा रही है। उनके सम्मान में कवर्धा के साथ-साथ ज़िले के सभी ब्लॉकों से लोग शामिल होंगे।”

डॉ. आकांक्षा का यह आगमन कवर्धावासियों के लिए सौभाग्य का क्षण है — एक ऐसी बेटी जिसने अपने परिश्रम और समर्पण से पूरे देश का सिर गर्व से ऊँचा किया है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button